Unknown

27 Technology Facts आपको तकनीक का इतिहास बता देगे।

By  
This summary is not available. Please click here to view the post.
Read More
Unknown

ये 33 मजेदार तथ्य, सच में रोचक हैं

By  
दुनिया में हर रोज मजेदार तथ्य बनते रहते हैं कुछ तथ्य बहुत पहले भी 
बन चुके हैं आज हम आपको 33 मजेदार तथ्य बताएंगे जो सच में रोचक हैं


1. पहली “Smiley” 1982 में प्रयोग की गई थी।
2. फूलों को यदि संगीत सुनाया जाए तो वे जल्दी बढ़ते हैं।
3. यदि शनि ग्रह को बड़े से बाॅथ टब में रखा जाए तो वह तैरने लगेगा।
4. जब “Apollo 11” लैंड हुआ तो उसमें सिर्फ 20 second का फ्यूल बचा था.
5. रबर के अविष्कार से पहले, पेंसिल से लिखे हुए को ब्रेड से मिटाते थे।
6. किताबों की सबसे पुरानी दुकान “Portugal” में हैं।
7. फ्लोरिडा राज्य पूरे इंग्लैंड से बड़ा हैं।

ये भी पढ़े-  सचिन तेंडुलकर के बारे में रोचक तथ्य/

8. कुत्ते उस आवाज को भी सुन सकते हैं, जिन्हें आदमी के कान नही पकड़ सकते।
9. एक वायलिन को बनाने में 70 अलग-अलग तरह की लकड़ी लगती हैं।
10. 16 December 1811, को इतना तेज भूकंप आया कि मिसीसिपी नदी उल्टी बहने लगी।
11. “Nomophobia” उस डर को कहते हैं जब तुम्हारे पास मोबाइल नही होता।
12. हर 7 साल में हम अपने आधे से ज्यादा पुराने दोस्तों को छोड़कर नए दोस्त बना लेते हैं।
13. हाथ मिलाने से अच्छा तो किस करना हैं अगर तुम जुकाम से बचना चाहते हो।
14. SIRI को बोला गया हर एक शब्द Apple स्टोर करता हैं।
15. Nike कंपनी का स्लोगन “Just Do It” किसी आदमी को फाँसी देते समय
अंतिम शब्दों से प्रेरित हैं।
16. HP Printer की काली स्याही खून से ज्यादा महंगी हैं।
17. जापान के एक रेस्टोरेंट में बंदरो को वेटर की तरह प्रयोग किया जाता हैं।
18. बिल गेट्स अब तक $28 Billion डाॅलर दान कर चुका हैं।
19. प्राकृतिक चीजों का जितना प्रयोग केन्या के 32 लोग करते हैं उतना तो 1
अमेरिकन कर लेता हैं।
20. सद्दाम हुसैन के बंकर डिजाइन करने वाला आदमी उसी महिला का पोता था
जिसने हिटलर के लिए बंकर डिजाइन किए थे।
21. जर्मनी में जेल से भागने वालो के लिए कोई सजा नही हैं Q कि आजाद
 होना इंसान का अधिकार हैं।
22. नींद न आना और सिरदर्द का एक कारण मोबाइल फोन की रेडिएशन भी हैं।
23. एक व्यक्ति जिसका आधा शरीर कटा हुआ था, उसने अपना सुपर मार्केट
 खोला और उसका नाम रखा Half Man-Half Price Store.

ये भी पढ़ेTechnology Facts, आपको तकनीक का इतिहास बता देगे।
                       
ये भी पढ़े- दुनिया के अजब-गजब कानून 
24. Titanic क्रैश होने के बाद जो जापानी बच गए थे उनहें लोग आज भी कायर
कहते हैं Q कि वो अन्य लोगो के साथ नही मरे।
25. धरती पर 95% जल की अभी तक भी खोज नही हुई हैं।
26. Anechoic Chamber धरती पर सबसे शांत जगह हैं यहाँ आप अपने दिल
 की धड़कन, फेफड़ो की ध्वनि और पेट की गड़गड़ाहट भी जोर से सुन सकते हैं।
27. Nepal के Mount Everest पर 200 से अधिक लाशें हैं जो चोटी पर पहुंचने
 के लिए लैंडमार्क बन गई हैं।
28. फ्लोरिडा में 13 साल के लड़के को स्कूल से बहुत अधिक पादने के कारण
 गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़े- स्वामी विवेकानंद के बारे में रोचक तथ्य.  

  ये भी पढ़े- माइकल जैक्सन के बारे में 21 रोचक तथ्य

29. दुनिया में 2 देश ही ऐसे हैं जहाँ Coca Cola नही बेच सकते : North Korea 
& Cuba.
30. 1811 में ब्रिटेन की हर चार में से एक महिला का नाम “Mary” था।
31. अलार्म घड़ी के अविष्कार से पहले Knocker-ups हुआ करते थे जो एक
 लंबे डंड़े से खिड़की पर तब तक मारते थे जब तक अंदर वाला उठ न जाए।
32. आपकी Toilet से ज्यादा बैक्टीरिया तो आपके Mobile Phone पर होते हैं।
33. मच्छर हमारा खून तो चूसते ही हैं साथ में कुछ मच्छर पेशाब भी कर जाते हैं।

अगर पोस्ट पसंद आया हो तो कमेंट्स जरूर करे मै आगे भी आपको  ऐसे  ही 
एमजेएन फैक्ट शेयर करता रहूँगा धन्यवाद 
Read More
Unknown

North Korea Facts In Hindi उत्तर कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

By  

उत्तर कोरिया : एक तरफ दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही हैं, वहीं कई ऐसी जगहें भी हैं जहां मानवाधिकार भी जीवित नहीं हैं यहाँ कोई बिना इजाजत के चू से चाँ नही कर सकता। उत्तर कोरिया देश के लोगो के ये भी नही पता होता कि बाहर दुनिया में क्या हो रहा हैं।

1. अगर आपको ये वहम हैं कि उत्तर कोरिया में अभी 2016 चल रहा हैं तो हम बता दे वहाँ अभी 104 वाँ साल चल रहा हैं।
2. उत्तर कोरिया में खुद की मर्जी से बाल नही कटवा सकते यहां महिलाओं के लिए 28 और आदमियों के लिए 10 तरह के हेयर स्टाइल हैं।
3. उत्तर कोरिया में 8 जुलाई और 17 दिसंबर को खुशियां नही मना सकते।
4. नॉर्थ कोरिया में अपना अलग इंटरनेट चलता हैं, जो सिर्फ कोरियन भाषा में हैं.
5. इस देश के इतिहास की किताबों में सिर्फ किम जोंग I और किम जोंग II की वीर गाथाएं पढ़ाई जाती हैं।
6. अगर कोई उत्तर कोरिया में अपराध करता हैं तो उसकी सज़ा अगली तीन पीढ़ियों तक मिलेगी।
7. उत्तर कोरिया के लोग अपनी मर्जी से अपने घर को रंग भी नही कर सकते हैं। उन्हें सरकार के आदेश अनुसार इमारत पर ग्रे कलर ही पेंट करना होता हैं और उन पर नेताओं की तस्वीरें लगाने का भी एक नियम हैं।
8. उत्तर कोरिया में सिर्फ 605 आदमी Internet चलाते हैं।
9. नॉर्थ कोरिया के हर घर में सरकार द्वारा नियंत्रित रेडियो लगा हुआ हैं। नागरिकों को इसे बंद करने की अनुमति नहीं हैं।
10. उत्तर कोरिया में सिर्फ 3 टेलिविज़न चैनल हैं।
11. उत्तर कोरिया के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना हैं.. अमेरिका से पांच गुना बड़ी।
12. उत्तर कोरिया में गाँजा प्रयोग करने की कानूनी अनुमति हैं।
13. यहां की सरकार ने जोन्ग डॉन्ग नामक एक मॉडल सिटी बनाई गई थी, ताकि दक्षिण कोरियाई लोगों को उत्तर कोरिया आने के लिए आकर्षित किया जा सके।
14. पिछले 60 सालों में उत्तर कोरिया से 23,000 लोग दक्षिण कोरिया चले गए। इन लोगों पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया। वहीं, मात्र दो लोग ही दक्षिण कोरिया के उत्तर कोरिया आए।
15. उत्तर कोरिया में कोई जींस नही पहन सकता।
16. उत्तर कोरिया में सिर्फ मिलिट्री वाले और सरकारी अधिकारी ही कार रख सकते हैं।
17. उत्तरी कोरिया का सबसे बड़ा नेता किम जोंग उन हैं। किम ने अपने चाचा को नंगा करके 120 भूखे कुत्तों के पिंजरे में फिंकवा दिया था।
18. उत्तर कोरिया में भिखारियों की फोटो नही खींच सकते।
19. उत्तर कोरिया के अंदर अगर आप बाइबल पढ़ते या  Sexy फिल्म देखते पकड़े गये तो वह क्षण आपके जीवन का अंतिम क्षण होगा।
20. अगर आप उत्तर कोरिया घुमने का प्लान बना रहा हैं तो आपको बता दे आप मोबाइल घर पर रख कर जाएं क्योकि वहाँ जाने पर आपके मोबाइल को एयरपोर्ट पर ही जब्त करने का नियम हैं और जब आप यात्रा पूरी कर कोरिया से वापिस जा रहे होंगे तो आपको आपका मोबाइल वापिस कर दिया जाता हैं।
21. उत्तर कोरिया में हर पाँच साल में election होता हैं लेकिन लोगो के पास चुनने को एक ही विकल्प होता हैं। (पता नही क्या फायदा हैं इस चुनाव का)।

Read More
Unknown

माइकल जैक्सन के बारे में 21 रोचक तथ्य : Michael Jackson Facts in Hindi..

By     No comments:

Michael Jackson(माइकल जैक्सन) दुनिया से विदा हो चुके हैं पर लोगों के दिलों से नहीं। आज भी वह बिकते हैं। उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ डॉलर यानी 9.8 अरब रुपये हैं. पाॅप और स्टाइल के किंग थे माइकल जैक्सन, साबित करते हैं 21 रोचक तथ्य.

MICHAEL JACKSON FACTS IN HINDI
माइकल जैक्सन के बारे में रोचक तथ्य

1. Michael Jackson ने Pop Music को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया.
2. माइकल जैक्सन को अब तक के सबसे ज़्यादा अवार्डस मिले हैं. इतना ही नहीं उनके नाम पर 23 Guinness world records भी हैं.
3. जैक्सन बहुत ज़ोरो से हँसते थे. यदि वह एक बार हँसना शरू कर दे तो उन्हें रोकना मुश्किल जो जाता था.
4. जैक्सन को God में बहुत विश्वास था, वह हर शो से पहले प्रार्थना भी करते थे और हर अवार्ड मिलने के बाद “Winning Speech” में God का शुक्रिया अदा करते थे.
5. Michael Jackson को सर्जरी कराने की लत लग गई थी.
6. 1980 में Michael Jackson के एक बॉडीगार्ड का नाम “MR.T” था. जो एक रात के लिए करीब $3000 डॉलर लेते थे.
7. जैक्सन का पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर “Pinocchio” था.
8. माइकल जैक्सन सेक्स के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे.
9. माइकल अपनी ज़िन्दगी बढ़ाने के लिए “Hyperbaric Oxygen Chamber” में सोये थे.10. Michael Jackson का “Thriller” अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला album हैं. इसकी 42.4 million से भी ज़्यादा copies बिक चुकी हैं.
11. जैक्सन को “Alpha-1 antitrypsin deficiency” नामक एक दुर्लभ बिमारी थी. यह बिमारी उन्हें विरासत में मिली थी.
12. जैक्सन एक बार तब सुर्ख़ियो में आए, जब उन्होंने अपने ही दूसरे बेटे को 2002 में बालकनी से बाहर लटका दिया.
13. उन्हें “Lady Diana” की तरह “Stylish” लडकियां बहुत पसंद थी.
14. जैक्सन पर एक लाइब्रेरी का $1 million डॉलर का किराया बाकी था. जबकि उनके पास इससे सैंकड़ो गुना ज़्यादा संपत्ति थी.
15. माइकल जैक्सन ने anti-gravity boot बनवाए थे. इन्हें पहनने के बाद वो live performance में भी बहुत आगे तक झुक सकते थे.
16. Michael Jackson ने 11 सितम्बर 2001 को “World Trade Centre” में एक मीटिंग रखी थी। मगर उसे किसी कारण से रद्द करना पड़ा था। आपको बता दे की 11/9/2001 को “World Trade Centre” पर आतंकवादी हमला हुआ था.
17. माइकल जैक्सन की मृत्यु के बाद उनकी तिजोरी में सैंकड़ो “Unreleased songs“(अप्रकाशित गाने) मिले थे. इनमें से केवल 10 गानो के लिए सोनी ने 250$ million डाॅलर advance दिए थे.
18. Michael Jackson सबसे ज़्यादा कमाने वाले मृतक कलाकार हैं.
19. अंतिम दिनो में माइकल जैक्सन बड़े ही बेशर्म हो गए थे, वो फर्श पर ही पेशाब कर देते थे.
20. माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा को 2.5 अरब लोगो ने लाइव देखा था। यह अब तक की सबसे ज़्यादा देखे जाने वाली लाइव ब्रॉडकास्ट हैं.
21. माइकल जैक्सन की मृत्यु के दिन यानी 25 जून 2009 को 3:15 PM पर, Wikipedia,Twitter और AOL’s instant messenger यह सभी क्रैश हो गए थे.
Read More
Unknown

Swami Vivekananda Interesting Facts in Hindi | स्वामी विवेकानंद के बारे में रोचक तथ्य.//

By     No comments:
आज से 152 साल पहले हमारे देश में एक ऐसे सन्यासी ने जन्म लिया था जिसने समूची दुनिया को भारत के प्राचीन ज्ञान की रौशनी से जगमग कर दिया। 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था। डेढ़ सौ साल में वक्त बदल गया, विरासत और सियासत बदल गई। एक गुलाम मुल्क, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन गया. आज हम आपको Swami Vivekananda Interesting Facts in Hindi और उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से बताएंगे जो आपने आज तक नहीं पढ़े होंगे.

SWAMI VIVEKANANDA INTERESTING FACTS IN HINDI
स्वामी विवेकानंद के बारे में रोचक तथ्य

1. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के एक रूढ़िवादी हिन्दु परिवार में हुआ था।/.
2. वास्तव में उनकी मां ने उनका नाम वीरेश्वर रखा था तथा उन्हें अक्सर बिली कहकर बुलाया जाता था। बाद में उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त रखा गया।
3. भारत में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
4. उनके पिता की मृत्यु के बाद स्वामी जी के परिवार ने बहुत गरीबी में जीवन बिताया। एक दिन के भोजन के लिए उनकी मां और बहन को बहुत संघर्ष करना पड़ता था। कई बार स्वामी जी दो दो दिनों तक भूखे रहते थे ताकि परिवार के अन्य लोगों को पर्याप्त भोजन मिल सके।
5. बी.ए. की डिग्री होने के बावजूद स्वामी विवेकानंद को नौकरी की खोज में भटकना पड़ा। वे लगभग नास्तिक बन चुके थे क्योंकि भगवान से उनका विश्वास हिल गया था।
6. स्वामी विवेकानंद के गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था। स्वामी जी ने कभी भी उनपर पूर्ण रूप से विश्वास नहीं किया। वे प्रत्येक बात पर रामकृष्ण की परीक्षा लेते थे और अंतत: अपना उत्तर प्राप्त करके ही रहते थे।
7. खेत्री के महाराजा अजीत सिंह स्वामीजी की मां को आर्थिक सहायता के तौर पर नियमित रूप से 100 रूपये भेजते थे। यह प्रबंध एकदम गोपनीय था।
8. सन् 1893 में अमेरिका स्थित शिकागो में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी जी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘मेरे अमरीकी भाइयों एवं बहनों’ के साथ की थी, इसी प्रथम वाक्य ने सभी का दिल जीत लिया था।
9. स्वामी जी में इतनी सादगी थी कि 1896 में तो उन्होंने लंदन में कचौरियां तक बना दी थीं।
10. 11 सितम्बर को “विश्व भाईचारा दिवस” मनाया जाता है। इसी दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म संसद में अपना भाषण दिया था। विडम्बना यह है कि 11 सितम्बर को ही वर्ष 2001 में इतिहास का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ।
11. स्वामी विवेकानंद ने भविष्यवाणी की थी कि वे 40 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर सकेंगे। उनकी यह बात तब सच साबित हो गई जब 4 जुलाई 1902 को उनकी मृत्यु 39 वर्ष की उम्र में ही हो गई। उन्होने समाधि की अवस्था में अपने प्राण त्यागे। उनके निधन की वजह तीसरी बार दिल का दौरा पड़ना था।
12. स्वामी विवेकानंद को 31 बीमारियाँ थी एक बीमारी उनका निद्रा रोग से ग्रसित होना था। उन्होंने 29 मई, 1897 को शशि भूषण घोष के नाम लिखे पत्र में कहा था कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी बिस्तर पर लेटते ही नहीं सो सका।

स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े रोचक किस्से और उनके ऐसे जवाब जिन्‍हें सुनकर झुक गया पूरा संसार :

1. अपनी भाषा पर गर्व
एक बार स्वामी विवेकानंद विदेश गए जहाँ उनके स्वागत के लिए कई लोग आये हुए थे उन लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तरफ हाथ मिलाने के लिए हाथ बढाया और इंग्लिश में HELLO कहा जिसके जवाब में स्वामी जी ने दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते कहा… उन लोगो को लगा की शायद स्वामी जी को अंग्रेजी नहीं आती है तो उन लोगो में से एक ने हिंदी में पूछा “आप कैसे हैं”?? तब स्वामी जी ने कहा “आई एम् फ़ाईन थैंक यू”
उन लोगो को बड़ा ही आश्चर्य हुआ उन्होंने स्वामी जी से पूछा की जब हमने आपसे इंग्लिश में बात की तो आपने हिंदी में उत्तर दिया और जब हमने हिंदी में पूछा तो आपने इंग्लिश में कहा इसका क्या कारण है ?
तब स्वामी जी ने कहा……..जब आप अपनी माँ का सम्मान कर रहे थे तब मैं अपनी माँ का सम्मान कर रहा था और जब आपने मेरी माँ का सम्मान किया तब मैंने आपकी माँ का सम्मान किया.
यदि किसी भी भाई बहन को इंग्लिश बोलना या लिखना नहीं आता है तो उन्हें किसी के भी सामने शर्मिंदा होने की जरुरत नहीं है बल्कि शर्मिंदा तो उन्हें होना चाहिए जिन्हें हिंदी नहीं आती है क्योंकि हिंदी ही हमारी राष्ट्र भाषा है हमें तो इस बात पर गर्व होना चाहिए की हमें हिंदी आती है…..
क्या आपने किसी देश को देखा है जहाँ सरकारी काम उनकी राष्ट्र भाषा को छोड़ कर किसी अन्य भाषा या इंग्लिश में होता हो……..यहाँ तक की जो भी विदेशी मंत्री या व्यापारी हमारे देश में आते हैं वो अपनी ही भाषा में काम करते हैं या भाषण देते हैं फिर उनके अनुवादक हमें हमारी भाषा या इंग्लिश में अनुवाद करके समझाते हैं……
जब वो अपनी भाषा नहीं छोड़ते तो हमें हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी को छोड़कर इंग्लिश में काम करने की क्या जरुरत है……
2. संस्कृति वस्त्रों में नहीं, चरित्र के विकास में है
एक बार जब स्वामी विवेकानन्द जी विदेश गए… तो उनका भगवा वस्त्र और पगड़ी देख कर लोगों ने पूछा, – आपका बाकी सामान कहाँ है ?
स्वामी जी बोले…. ‘बस यही सामान है’….
तो कुछ लोगों ने व्यंगय किया कि… ‘अरे! यह कैसी संस्कृति है आपकी ? तन पर केवल एक भगवा चादर लपेट रखी है…….कोट – पतलून जैसा कुछ भी पहनावा नहीं है ?
इस पर स्वामी विवेकानंद जी मुस्कुराए और बोले, – ‘हमारी संस्कृति आपकी संस्कृति से भिन्न है…. आपकी संस्कृति का निर्माण आपके दर्जी करते हैं… जबकि हमारी संस्कृति का निर्माण हमारा चरित्र करता है.
– संस्कृति वस्त्रों में नहीं, चरित्र के विकास में है.
3. सच्‍चा पुरुषार्थ
एक विदेशी महिला स्वामी विवेकानंद के समीप आकर बोली: “ मैं आपसे शादी करना चाहती हूँ “
विवेकानंद बोले: ” क्यों?
मुझसे क्यों ?
क्या आप जानती नहीं की मैं एक सन्यासी हूँ?”
औरत बोली: “मैं आपके जैसा ही गौरवशाली, सुशील और तेजोमयी पुत्र चाहती हूँ और ये तब संभव होगा जब आप मुझसे शादी करेंगे”
विवेकानंद बोले: “हमारी शादी तो संभव नहीं है, परन्तु हाँ एक उपाय है”
औरत: क्या?
विवेकानंद बोले “आज से मैं ही आपका पुत्र बन जाता हूँ, आज से आप मेरी माँ बन जाओ…
आपको मेरे रूप में मेरे जैसा बेटा मिल जायेगा.
औरत विवेकानंद के चरणों में गिर गयी और बोली, आप साक्षात् ईश्वर के रूप है.
इसे कहते है पुरुष और ये होता है पुरुषार्थ…
एक सच्चा पुरुष सच्चा मर्द वो ही होता है जो हर नारी के प्रति अपने अन्दर मातृत्व की भावना उत्पन्न कर सके।
4. गंगा हमारी माँ है और उसका नीर, जल नहीं, अमृत है
एक बार स्वामी विवेकानन्द जी अमेरिका में एक सम्मलेन में भाग ले रहे थे. सम्मलेन के बाद कुछ पत्रकारों ने उन से भारत की नदियों के बारे में एक प्रश्न पूछा.
पत्रकार ने पूछा – स्वामी जी आप के देश में किस नदी का जल सबसे अच्छा है?
स्वामी जी का उत्तर था – यमुना का जल सभी नदियों के जल से अच्छा है.
पत्रकार ने फिर पूछा – स्वामी जी आप के देशवासी तो बोलते है कि गंगा का जल सब से अच्छा है.
स्वामी जी का उत्तर था – कौन कहता है गंगा नदी है, गंगा हमारी माँ है और उस का नीर जल नहीं है, – अमृत है.
यह सुन कर वहाँ बैठे सभी लोग स्तब्ध रह गये और सभी स्वामी जी के सामने निरुत्तर हो गये.....
Read More
Unknown

A P J Abdul Kalam Facts in Hindi | ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के बारे में रोचक तथ्य

By     No comments:
सपने वो नहीं होते जो रात को सोने पर आते है, सपनें वो होते हैं जो रातों में सोने नहीं देते. ऐसे दमदार विचार रखने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति A P J Abdul Kalam अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो लोगो के दिलो में हमेशा जीवित रहेंगे। वैसे तो अब्दुल कलाम किसी परिचय के मोहताज नही है लेकिन फिर भी आज इनके जन्मदिन के मौके पर हम ऐसे Dr. A P J Abdul Kalam Facts in Hindi बताएंगे जो आप शायद ही जानते हो

DR. A P J ABDUL KALAM FACTS IN HINDI
ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के बारे में रोचक तथ्य

1. Dr. A P J Abdul Kalam का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ.
2. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम “Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam” है।
3. पेशे से नाविक कलाम के पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे. ये मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे. पांच भाई और पांच बहनों वाले परिवार को चलाने के लिए पिता के पैसे कम पड़ जाते थे।
4. कलाम जब 8 साल के थे, तब से सुबह 4 बजे उठते थे और स्नान करने के बाद गणित पढ़ने चले जाते थे। उनके अध्यापक स्वामीयर की यह विशेषता थी कि जो विद्यार्थी स्नान करके नहीं आता था, वह उसे नहीं पढ़ाते थे। वे कलाम के साथ साथ पाँच और विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष नि:शुल्क ट्यूशन पढ़ाते थे। लिहाजा, तभी से डॉक्टर कलाम को सुबह उठने की आदत है।
5. देश के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके डॉक्टर अब्दुल कलाम बचपन में “अखबार” भी बांटा करते थे। दरअसल, वे अपने पिता की आर्थिक तौर पर मदद करना चाहते थे, जिसके लिए वे स्कूल से आने के बाद अखबार बांटने निकल जाया करते थे।
6. 1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार भी रहे. इस दौरान वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट भी किए और भारत परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया.
7. डॉ कलाम को वर्ष 1997 में भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया। आपको बता दें, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण और डॉ जाकिर हुसैन के बाद कलाम ही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने भारत रत्न मिलने के बाद राष्ट्रपति का पद संभाला। के आर नारायण के हाथों इन्हें भारत रत्न सम्मान प्राप्त हुआ था।
8. डॉ. कलाम को “पीपुल्स प्रेसिडेंट” भी कहा जाता है। क्योंकि वे आम लोगों से काफी नजदीकी रिश्ता बनाकर रखते थे।
9. डॉक्टर कलाम ने एक बार कहा था कि किताबें उनकी प्रिय मित्र हैं। और उनके घर में लाइब्रेरी है, जिसमें हजारों पुस्तकें हैं। वह किताबें उनकी सबसे बड़ी संपदा है।
10. डॉक्टर कलाम युवाओं और बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। यह उनकी लोकप्रियता का ही आलम है कि साल 2003 और 2006 में उन्हें MTV ने बतौर यूथ ऑइकन ऑफ दि ईयर नॉमिनेट किया था।
11. एक इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर कलाम ने कहा था, कि संगीत और नृत्य एक ऐसा साधन है, जिसके जरिए हम वैश्विक शांति सुनिश्चित कर सकते हैं। कला में पूरे विश्व को साथ लाने की ताकत है। डॉक्टर कलाम को संगीत से खासा लगाव है।
12. इन्हें “मिसाइल मैन” के नाम से भी संबोधित किया जाता है। डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह SLV-3 प्रक्षेरपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है।
13. भारत के राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम 26 मई 2006 को जब स्विट्ज़रलैंड की यात्रा पर वहां पहुंचे, तो स्विट्ज़रलैंड सरकार ने उस दिन को “विज्ञान दिवस” घोषित किया, जो डॉ.आज़ाद को समर्पित है.
14. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने जीवन के सबसे बड़े अफसोस का जिक्र किया था उन्होंने कहा था कि वह अपने माता पिता को उनके जीवनकाल में 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं करा सके.
15. मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि 27 जुलाई 2015 को दिल का दौरा पड़ने से इस महान व्यक्ति का निधन हो गया।
कमाल के थे कलाम। एक बेहद गरीब परिवार से होने के बावजूद अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े से बड़े सपनो को साकार करने का एक जीता-जागता प्रमाण हैं. सचमुच Dr. A P J Abdul Kalam जैसा व्यक्तित्व का इस धरती पर जन्म लेना भारत के लिए गौरव की बात हैं।
Read More
Unknown

Interesting Laws of Countries in Hindi | दुनिया के अजब-गजब कानून -1

By     No comments:

INTERESTING LAWS OF COUNTRIES IN HINDI
दुनिया के अजब-गजब कानून -1

1. फ्रांस में सुअर का नाम नेपोलियन रखना गैरकानूनी है।
2. स्‍वीडन में अपार्टमेंट में रहने वाला व्‍यक्ति रात 10 बजे के बाद टायलेट में फ्लश नहीं कर सकता है।
3. ईरान में तो महिलाओ का विश्व कप का मैच देखना भी बैन है।
4. बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है.
5. इजरायल में रविवार के दिन नाक झाड़ने पर आप पर मामला दर्ज हो सकता है।
6. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है।
7. ओहियो के ऑसफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है.
8. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी है जब आप उसे खाना चाहते हैं. ऐसे में आप पर कार्रवाई हो सकती है।
9. ईरान में पालतू जानवरों के साथ सेक्स करना जुर्म है।
10. यूएस के टेक्‍सास में किसी गाय पर चित्रकारी करने पर सजा हो सकती है।
11. सऊदी महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार नहीं है। ऐसा करने पर उन्हें सजा देने का भी प्रावधान है।
12. न्यूयॉर्क प्रांत में डोरी में क्लिप लगाकर कपड़े सुखाने के लिए लाइसेंस लेना जरुरी है।
13. हवाई में जुड़वां भाई एक ही कंपनी में काम नहीं कर सकते हैं।
14. ओरेगान में 69 नंबर की जर्सी पहन कर सड़क पर घूमे तो आपको जेल की हवा खानी पड़ेगी।
15. वर्जिनिया में महिलाओं को गुदगुदी करना गैर कानूनी है।
16. बोस्टन में लोग तीन कुत्तों से ज्यादा नहीं पाल सकते हैं।
17. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।
18. यह सुनने में बड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन स्वीडन में दिन में 24 घंटे और 12 महीने कार की हेडलाइट ऑन रखनी होती है.
19. मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वॉशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत:वस्त्र रखना गैरकानूनी है.
20. अर्केंसस में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की माह में एक बार पिटाई कर सकता है, लेकिन एक ही माह में दो बार पिटाई अपराध है.
21. डेनमार्क में बच्चे का नाम 7 हजार नामों की सूची में से चुनना होता है।
22. चीन मे फूल, रुमाल, घडी , आदि तोहफे देना गलत माना जाता है और ऐसे तोहफे देने वाले इंसान से हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लिया जाता है।
23. सउदी अरब : बच्चों के लिए पोकमैन कार्टून प्रिय हो सकता है, लेकिन यहां नहीं। सरकार ने इस पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। कारण यह कि इससे बच्चों का ध्यान भटकता है और वे सही शिक्षा हासिल नहीं कर पाते।
24. टेक्सास में होटल की दूसरी मंजिल से किसी भैंस पर गोली चलाना गैरकानूनी है।
25. टेक्‍सास में प्‍लास या तार मोड़ने वाले औजार रखना अपराध माना जाता है।
26. ओहायो प्रांत की लोगान काउंटी में किसी सोती हुई महिला को किस करना गैरकानूनी है।
27. जार्जिया में अगर कोई स्कूली लड़की किसी लड़के के साथ टहल रही है तो यह जरूरी है कि लड़की की किताबें लड़का थामे। ऐसा नहीं हुआ तो दोनों पर जुर्माना हो सकता है।
28. थाईलैंड में वहां के नोट पर पैर रखना एक अपराध माना जाता है क्योंकि वहां की मुद्रा पर सर्वाधिक सम्मानित थाई नरेश का चित्र बना होता है।
29. यदि आप वक्त के पाबंद हैं, तो वेनेजुएला में यह आदत छोड़ दें। यहां पर बुलाए गए समय से 10 से 15 मिनट बाद में पहुंचना ही उचित समझा जाता है।
30. न्‍यूजर्सी में किसी हत्‍या करते वक्‍त बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना मना है।
31. अगर आपको कार साफ करने में आलस्य आता है तो रूस की सड़कें आापके लिए नहीं है। रूस में गंदी कार दौड़ाने के लिए एक बार में 2000 रूबल्स यानी करीब 3400 रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है।
32. फ्लोरिडा की ली काउंटी में बुधवार को सूर्यास्त के बाद मूंगफली को बेचना गैरकानूनी है।
33. कैलीफोर्निया में बाथ टब में लेटे लेटे संतरा खाने पर प्रतिबंध है।
34. रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है.
35. बायोमिंग में जून महीने में खरगोश की फोटो लेना मना है।
36. वनेवाडा के यूरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है. ऐसा पाए जाने पर कड़ी सजा दी जाती है.
37. Oklahoma में कुत्ते को चिढ़ाने पर जेल हो सकती है।
38. केटुंकी में किसी भी व्‍यक्ति के लिए साल में एक बार नहाना जरूरी है।
39. मैसायूट्स ऐसी जगह से जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है. लेकिन उससे अलग खास बात ये है कि वहां रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी है.
40. वेरमोंत एक ऐसा देश है जहाँ महिला को नकली दाँत लगवाने से पहले अपने पति की इजाजत लेनी पड़ती है।
41. अल्बर्टा के एक शहर में कोई किसी पर चिल्लाना तो दूर गाली देना भी बैन है।
42. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है.हमारे यहां तो पार्टी से बचने के लिए जान बूझकर भूल जाते है।
43. ऑस्ट्रेलिया के विटोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते है इसके लिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा.
44. सऊदी और वेटिकन सिटी में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है। इन देशों में महिलाओं को मताधिकार के काबिल नहीं समझा जाता है।
45. फ्लोरिडा में वो ही महिलाएं स्काई ड्राइव कर सकती हैं जो शादी शुदा हैं।
46. अलास्‍का में सोए हुए भालू को जगाकर उसकी तस्‍वीर लेना कड़ाई से मना है।
47. वाशिंगटन में लॉलीपॉप पर प्रतिबंध है। यहां किसी भी तरह का लॉलीपाप खाना निषेध है।
48. अधिकतर खाड़ी देशों में महिलाओं के पर्दा रखने को लेकर कड़े नियम कानून हैं। सऊदी अरब में तो महिलाएं गैर मर्द को चेहरा दिखाना तो दूर हाथ तक नहीं दिखा सकती हैं।
49. जापान ने भले ही हमें सूमो रेसलिंग जैसी चीज दी है लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि वहां मोटा होना गैरकानूनी है। कानून के मुताबिक 40 साल से ज्यादा मर्दों और औरतों की कमर को 32 इंच से ज्यादा होने की इजाजत नहीं दी गई है।
50. जिंदगी और मौत पर यूं तो किसी का कोई जोर नहीं लेकिन ब्रिटेन के एक कानून की बात मानें तो वहां कुछ वक्त पहले तक किसी को पार्लियामेंट में मरने की इजाजत नहीं थी। इस पर बैन था।
अगर ये पोस्ट पसंद आये तो इसका अगला भाग भी पढ़े
Read More